SBI Life Insurance English | हिन्दी | বংলা | தமிழ் | తెలుగు | मराठी | ગુજરાતી | ಕನ್ನಡ | ਪੰਜਾਬੀ | മലയാളം
टोल फ़्री कॉल करें 1800-22-9090 या 1800-425-9010  |  56161 पर 'CELEBRATE' एसएमएस करें
यहाँ हमें पाएँ:   Twitter  Facebook  
 
समाचार
नवीनतम समाचार
मुखपृष्ठ > नवीनतम समाचार

एसबीआई लाइफ़ मिलियन डॉलर राउंड टेबल (MDRT) 2011 में वैश्विक रूप से अग्रणी स्थान पर

 
एसबीआई लाइफ़ मिलियन डॉलर राउंड टेबल (MDRT) 2011 में वैश्विक रूप से अग्रणी स्थान पर
 
मुंबई, 28 सितंबर, 2011 - एसबीआई लाइफ़ इंश्योरेंस, अग्रणी निजी जीवन बीमाकर्ता, विश्व भर में प्रतिष्ठित मिलियन डॉलर राउंड टेबल (MDRT) 2011 में शीर्ष स्थान ग्रहण करते हुए, भारत से एकमात्र जीवन बीमा कंपनी होने का अद्वितीय गौरव बरक़रार रखता है. लगातार तीसरे वर्ष, एसबीआई लाइफ़, 2011 में 2,661 MDRT सदस्यों के साथ, प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय लीग के शिखर पर पहुँच गया है. इनमें से, 200 ने कोर्ट ऑफ़ टेबल (COT) और 30 ने टॉप ऑफ़ टेबल (TOT) सदस्यता स्तर हासिल किया है. पिछले पाँच वर्षों से एसबीआई लाइफ़ विश्वभर में लगातार शीर्ष पाँच बीमाकर्ताओं में विशेष स्थान पा रहा है. वैश्विक स्तर पर कंपनी, 2007 में पाँचवें स्थान पर, 2008 में तीसरे स्थान पर, 2009,2010 और 2011 में प्रथम स्थान पर रही है.

प्रतिष्ठा, बिक्री श्रेष्ठता मानक और उच्च नैतिक मानक कुछ प्रमुख मूल्य हैं जो MDRT ब्रांड के साथ जुड़े हैं. MDRT सदस्यता एक विशिष्ट सम्मान है जिसे दुनिया के जीवन बीमा और वित्तीय सेवा परामर्शदाताओं में से 1 प्रतिशत से भी कम ने हासिल किया है. जीवन बीमा पेशेवर MDRT सदस्य होने का विशेषाधिकार पाने की ख्वाहिश रखते हैं.
 
 
दर्जा कंपनी का नाम देश 2010 सदस्य
1 एसबीआई लाइफ़ इंश्योरेंस भारत 2,661
2 न्यूयॉर्क लाइफ़ यू.एस.ए. 2,067
3 सैमसंग लाइफ़ इंश्योरेंस कोरियाई गणतंत्र 2,052
4 भारतीय जीवन बीमा निगम भारत 1,993
5 नॉर्थवेस्टर्न म्यूचुअल यू.एस.ए. 1,260
13 HDFC स्टैंडर्ड लाइफ़ भारत 489
21 ICICI प्रूडेन्शियल लाइफ़ भारत 341
31 TATA AIG लाइफ़ भारत 207
33 मैक्स न्यूयॉर्क लाइफ़ भारत 203
श्री. एम. एन. राव, प्र.नि. एवं मु.का.अ., एसबीआई लाइफ़ ने कहा, "दुनिया भर में, एजेंट और बैंक में बीमा सहायक, दोनों, व्यक्तिगत वित्तीय परामर्श के विश्वसनीय स्रोत बने हुए हैं. वैश्विक मंच पर हमारी उपलब्धि हमारे वितरकों द्वारा अपनाए गए पेशेवर दृष्टिकोण का प्रमाण है. हम अपने ग्राहकों को जीवन बीमा समाधान के परामर्शी वितरण को सक्षम करने के लिए संबद्ध समर्थन से उन्हें सुसज्जित करने पर अपना ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे."

श्री. राजीव गुप्ता, कार्यपालक निदेशक, विपणन, एसबीआई लाइफ़ ने आगे कहा "यह उपलब्धि ऐसे उत्कृष्ट परामर्शदाताओं को तैयार करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को प्रतिध्वनित करती है, जिन्हें विश्व-स्तरीय मानक के रूप में देखा जा सके. आवश्यकता आधारित समाधान, व्यावसायिक परामर्श और बेजोड़ सेवा प्रदान करना हमारे परामर्शदाताओं का प्रमुख सेवा कार्य रहेगा ".

देश के सबसे भरोसेमंद ब्रांडों में से एक का प्रतिनिधित्व करने का अवसर, उत्कृष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम और आकर्षक पुरस्कार तथा मान्यता कार्यक्रम, एसबीआई लाइफ़ इंश्योरेंस परामर्शदाताओं द्वारा प्राप्त किए गए कुछ लाभ हैं.

श्री. आनंद पेजावर, कार्यपालक निदेशक, विपणन, एसबीआई लाइफ़ ने आगे कहा "अत्यधिक उत्पादक खुदरा एजेंसी चैनल के अलावा, हमारा एकीकृत बैंकअश्यूरेंस दृष्टिकोण बैंक के ग्राहकों और हमारे उत्पादों के सहायकों के लिए उपयोगिता निर्माण का कार्य जारी रखता है. बैंक कर्मचारी, जो बीमा उत्पादों की बिक्री से जुड़ा है, अपने ग्राहकों तक समग्र बैंकिंग और बीमा समाधान पहुँचाने के लिए तेज़ी से विकसित हुआ है जिससे बैंक वास्तव में सभी वित्तीय आवश्यकताओं के लिए सुपर मार्केट बन गया है".

जून 2011 को समाप्त पहली वित्तीय तिमाही के दौरान, एसबीआई लाइफ़ ने 144 करोड़ रु. का लाभ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 27% प्रभावी लाभ वृद्धि दर्ज करता है. इस अवधि के दौरान 13 % वृद्धि सहित कंपनी का कुल प्रीमियम 1935 करोड़ रु. हो गया. इस अवधि में संगृहीत नया बिज़नेस प्रीमियम 892 करोड़ रु. रहा. इसके अतिरिक्त, प्रबंधन के अधीन आस्तियों में पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 33% वृद्धि हुई, जो यथा 30 जून, 2011 को 40,070 करोड़ रु. रही. कंपनी का 10.14% के उद्योग में GWP (सकल लिखित प्रीमियम) अनुपात के प्रति न्यूनतम खर्च रहा.

अनन्यतः, जटिल बाहरी परिस्थितियों के बावजूद, एसबीआई लाइफ़ द्वारा अपनी उपस्थिति का विस्तार जारी है. वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान, कंपनी ने 81 शाखाएँ प्रवर्तित की और 1657 कर्मचारियों को भर्ती किया.

जुलाई 2011 के नवीनतम IRDA रिपोर्ट के अनुसार, एसबीआई लाइफ़ निजी संस्थाओं में प्रथम स्थान पर है. निजी जीवन बीमाकर्ताओं के बीच कंपनी का बाज़ार अंश 21.6% और कुल बाज़ार अंश 6% है.

MDRT के बारे में:
MDRT दुनिया के बेहतरीन जीवन बीमा बिक्री (परामर्शदाता) पेशेवरों का संघ है. 1927 में स्थापित, MDRT एक अंतर्राष्ट्रीय, स्वतंत्र संघ है जिसमें 450 कंपनियों का प्रतिनिधित्व करते हुए, 76 राष्ट्रों और इलाक़ों से दुनिया के लगभग 36,000 अग्रणी जीवन बीमा और वित्तीय सेवा व्यवसायी जुड़े हैं. MDRT सदस्यों को कुशल व्यवसायी के रूप में पहचाना जाता है जिन्हें उद्योग में बेहतरीन, उत्कृष्ट ग्राहक सेवा देने वाला, और जीवन बीमा और वित्तीय सेवा व्यवसाय में उत्कृष्ट बिक्री के उच्चतम मानकों को हासिल करने वाला माना जाता है.
 
ऑनलाइन पॉलिसी ख़रीदें
  लॉगिन क्षेत्र
  Go
   NAVs
  नवीनतम यूनिट वैल्यू और न्यूजलेटर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें >>
  टूल और प्लानर
  प्रीमियम कैल्क्युलेटर
  बीमा कैल्क्युलेटर
  कर कैल्क्युलेटर
  चाइल्ड एजुकेशन प्लानर
  HLV कैल्क्युलेटर
  रिटायरमेंट कैल्क्युलेटर
  ईज़ी प्लान फ़ाइंडर
IRDA | IRDA द्वारा ग्राहक शैक्षिक वेबसाइट | जीवन बीमा परिषद | उत्पाद कोड | SFIN कोड | गोपनीयता नीति | खंडन | फ़ोन न करें | ग्राहक प्रतिपुष्टि (फीडबैक)
बीमा आग्रह की विषयवस्तु है. IRDA रजिस्ट्रेशन नं.111, 29 मार्च 2001 को जारी.
रजिस्टर्ड और कार्पोरेट कार्यालय: एसबीआई लाइफ़ इंश्योरेंस कं. लि., नटराज, एम.वी.रोड और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे जंक्शन, अंधेरी (पूर्व), मुंबई - 400 069.
यह वेबसाइट ग्राहक की सुविधा के लिए अनूदित की गई है यदि किसी शब्द/कथन में अनजाने में कोई फर्क, त्रुटि रह गई हो तो सर्वथा अंग्रेज़ी संस्करण को ग्राह्य माना जाएगा.
©2010 एसबीआई लाइफ़ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड. सर्वाधिकार सुरक्षित.